
ज्वाली- अनिल छांगू
पुलिस थाना ज्वाली के अधीन मैरा में मिट्टी से भरा टिप्पर अचानक पलट गया जिससे टिप्पर चालक व परिचालक को चोटें आई हैं। भगवान का शुक्र रहा कि कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी अनुसार टिप्पर (एचपी 67-2723) ढसोली से मिट्टी भरकर एसके ईंट भट्ठा भनेई को ला रहा था कि मैरा में उसका पट्टा टूट गया जिसके चलते टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से टिप्पर सड़क किनारे पलट गया तथा इससे टिप्पर चालक जसवंत निवासी भरमाड़ तथा उसके साथ बैठे शिव कुमार निवासी बुसकवाडा को चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से चालक व उसके साथ बैठे व्यक्ति को बाहर निकाला तथा उपचार हेतु सिविल अस्पताल ज्वाली में ले आए। बाद में दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज के रैफर कर दिया गया।
ज्वाली पुलिस भी सूचना मिलते ही ज्वाली अस्पताल में पहुंची तथा चालक शिव कुमार का बयान दर्ज किया। शिव कुमार ने बताया कि पट्टा टूटने से यह घटना घटित हुई है।
