
ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट
ज्वाली में भाजपा ने प्रयोग किया है, जिसमें मौजूदा विधायक का टिकट काटा है और उसकेस्थान पर अन्य को मौका दिया है। ज्वाली से निवर्तमान विधायक अर्जुन ठाकुर का टिकट कटा है और उनके स्थान पर संजय गुलेरिया को पार्टी ने अपना चेहरा बनाया है।
संजय गुलेरिया मैदाने राजनीति में डट गए है और चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। हालांकि यहां पर भी धर्मशाला की तरह पार्टी को बागियों पर नियंत्रण करना व लगाम कसना महत्वपूर्ण होगा। अर्जुन ठाकुर को टिकट न मिलने से अंदर खाते उनके समर्थक खिन्न चल रहे हैं।
ऐसे में पार्टी हाईकमान इन नाराज भाजपा समर्थकों को कैसे गुलेरिया के पक्ष में करते हैं यह एक चुनौती है। जबकि दूसरी तरफ से कांग्रेस ने पार्टी से चंद्र कुमार को मैदान में उतारा है।
ज्वाली में संजय गुलेरिया यहां कर रहे आज प्रचार
बस्कवाडा वार्ड नंबर नौ में सुबह दस बजे, मैरा वार्ड नंबर छह में सुबह ग्यारह बजे, मैरा वार्ड नंबर आठ में 12 बजे, सुगाल वार्ड नंबर तीन व चार में एक बजे, सुदरां वार्ड नंबर एक वदो में दो बजे, भलूं (पीर बाबा मंदिर के पास) साढ़े तीन बजेवबनाडा (पीर मंडी) साढ़े चार बजे नुक्कड़ सभाएं करेंगे।
जबकि कल हार पंचायत घर के पास सुबह दस बजे, बंडेरू में दोपहर 12 बजे, नाणा में डेढ़ बजे, घेवा में चार बजे और घेली में पांच बजे आयोजित होंगी। हालांकि पार्टी बागियों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी।
