
नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 7 में एक चोरी की वारदात हो गई है। नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 7 में रिटायर्ड लेव तकनीशियन गेडांराम की पत्नी रेशमो देवी की बहू इंदू ने बताया कि उनकी सास के सोने के पुश्तैनी गहने चोरी हो गए हैं।
ज्वाली- व्यूरो रिपोर्ट
जिला कांगड़ा के नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 7 में एक चोरी की वारदात हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 7 में रिटायर्ड लेव तकनीशियन गेडांराम की पत्नी रेशमो देवी की बहू इंदू ने बताया कि उनकी सास के सोने के पुश्तैनी गहने चोरी हो गए हैं।
आज सुबह जब अलमारी का लाकर खोला तो उसमें से उनकी सास रेशमो देवी के सोने के गहने गायब पाए गए। उन्होंने कहा कि उनके चांदी के भी कुछ गहने है वो वैसे के वैसे ही पड़े हैं उन्होंने कहा कि अलमारी से कोई भी सामान नहीं बिखरा है और न ही और कुछ निकाला गया है। उन्होंने कहा कि रेशमों देवी के पांच बेटे हैंजो सभी शादीशुदा है जिनमें केवल बहुएं ही घर पर रहतीं हैं बाकी उनके बेटे बाहर नौकरी करते हैं।
रेशमो देवी ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि यह चोरी कब हुई है क्योंकि उन्होंने एक महीना पहले शादी में जाने के दौरान गहने देखें थे। उसके उपरांत आज जब लाकर देखा तो लोकर से सभी गहने गायब पाए गए जिससे उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का पता चलते ही पुलिस थाना ज्वाली में तुरंत सूचना दी गई व शिकायत दी गई। तथा जवाली पुलिस टीम तुरंत मौका पर पहुंची तथा वारदात की छानबीन शुरू की गई। वहीं डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत ज्वाली के वार्ड नं 7 में वारदात होने का समाचार प्राप्त हुआ है पुलिस टीम मौका पर पहुंची है। तथा इस वारदात की छानबीन चल रही है।
