ज्वाली में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करवाया जाएगा-एसडीएम

--Advertisement--

Image

जवाली, माधवी पंडित

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी की चेन को तोड़ने के लिए जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करवाया जाएगा तथा अगर कोई कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जाएगा। एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शादियों के सीजन के चलते सरकार द्वारा शादी में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी है तथा इस दौरान शादी में शामिल होने वाला प्रत्येक व्यक्ति सहित रसोइए व अन्य लोग कोविड की रिपोर्ट साथ में रखें। उन्होंने कहा कि शनिवार-रविवार को दुकानें व हर उद्योग बंद रहेंगे तथा अगर किसी ने दुकान व उद्योग खोला तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए टीमें गठित की गई हैं तथा उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अपने आपको आइसोलेट रखें। उन्होंने लोगों को मास्क लगाने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया जिससे हम स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे तथा अन्य को भी सुरक्षित रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...