ज्वाली: भूकंप से बचने के लिए मैदान की ओर भागे आईटीआई प्रशिक्षु, कई भवन के अंदर फंसे

--Advertisement--

Image

ज्वाली में आया भूकंप, आईटीआई ज्वाली के बच्चों ने भाग कर खुले मैदान में पहुंचकर अपनी जान बचाई, कई बच्चे भवन के अंदर ही फंस गए, हर तरफ मची अफरा-तफरी।

ज्वाली – अनिल छांगु

ज्वाली में भूकंप आया तथा शहीद सुरिंद्र सिंह आईटीआई ज्वाली के बच्चों ने भाग कर खुले मैदान में पहुंचकर जान बचाई जबकि कई बच्चे भवन के अंदर ही फंस गए। जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई।

बच्चों के अभिभावक भी आईटीआई में पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसडीएम ज्वाली, पुलिस टीम, डॉक्टरों की टीम, बिजली विभाग, वन विभाग, जल शक्ति विभाग की टीम मोके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ सहित एनडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया।

एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने बच्चों को बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सिविल अस्पताल ज्वाली में इलाज हेतु भेजा गया। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने भवन के हर कोने को तलाशा तथा हर किसी को अंदर से बाहर निकाला। इसके बाद आगजनी से निपटने के भी तरीके सिखाए गए।

एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भूकंप के कारण आईटीआई भवन जवाली में 21 बच्चे फंस गए थे जिनको रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें से 8 बच्चे गंभीर घायल निकले जिनको एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया है और उनका उपचार चल रहा है।

यह उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन आईटीआई ज्वाली में मॉक ड्रिल कैंप लगाया गया। इसके बाद आगजनी से निपटने के भी तरीके सिखाए गए। एसडीएम ज्वाली की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर आईटीआई प्रिंसिपल चैन सिंह, एसएचओ ज्वाली सुरिंदर सिंह, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रविंद्र कुमार, बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजेश धीमान, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता भाग सिंह, एसएमओ ज्वाली डॉ अमन दुबे, डॉ शुभम, फार्मासिस्ट भारत भूषण सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...