
ज्वाली – शिबू ठाकुर
भाजपा महिला मोर्चा मंडल ज्वाली की अध्यक्षा मधु बाला के निष्कासन पर महिला मोर्चा ज्वाली काफी गुस्से में है। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मधु बाला के निष्काशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि मधु बाला पार्टी की एक कर्मठ कार्यकर्ता है तथा पिछले 10 साल से महिला संगठन के लिए कार्य कर रही हैं परंतु जिस तरह बिना कारण बताए मधु बाला का निष्कासन किया गया है वह समझ से परे है।
उधर महिला मोर्चा की अध्यक्षा मधु बाला ने कहा कि पिछले कल 4 अनजान लोग जिनके साथ कोई महिला नही थी। मेरे घर आये उन्होंने कहा कि हम पार्टी के कार्यकर्ता है तथा आज हम आपके साथ प्रचार करेगें । मैंने उन्हें कहा कि मैं आपको जानती नहीं फिर भी वह 2 घण्टे मेरे घर पर बैठे रहे।
उसके बाद मैं गांव में एक घर में कीर्तन में गई तो वह मेरा पीछा करने लगे। इसी तरह जब वापिस आई तो उन्होंने फिर मेरा पीछा किया। जिस पर मैं अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी और मैंने इस बारे पुलिस को सूचित किया।
जब पुलिस आई तो वह लोग बलेरो जीप में भाग गए और कुछ ही देर में मेरा निष्कासन पत्र निकाल दिया गया। उन्होंने निष्काशन को पार्टी की तानाशाही करार देते हुए कहा कि आखिर मेरा कसूर क्या था जोकि मुझे इस तरह बिना कारण बताए निष्कासित करके जलील किया गया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे साथ बहुत अन्याय किया है लेकिन मैं पार्टी की सच्ची सिपाही हूँ व भाजपा से जुड़ी रहेंगी कोई भी निष्कासन उन्हें पार्टी से दूर नहीं कर सकता।
