ज्वाली: नियम तोड़ने पर आरटीओ ने काटे स्कूल बसों व वाहनों के चालान

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

क्षेत्रीय परिवहन विभाग के आरटीओ डॉक्टर मुरारी लाल ने अलग-अलग जगहों पर गाड़ियों के चालान काटे। ये वाहन चालक नियमों की अवहेलना कर रहे थे। एक ट्राला चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस ही नहीं था। उसके बलावा एक दर्जन के करीब ऐसे ट्राले भी पकड़े गए, जिनकी जिनके पास वाहन के पूरे कागज नहीं थे।

इसके अलावा डेंजर ड्राइविंग को लेकर भी चालकों के चालान काटे गए। वहीं नियमों की अवहेलना करने वाली स्कूल बसों के भी चलान किए गए। स्कूल बसों में चालकों की ड्रेस व परिचालक तथा एटेंडेंट का भी चालान किया गया।

आरटीओ डॉ मुरारी लाल का कहना है कि जिन वाहनों में नियमों की अवहेलना हो रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाहन चालकों को वाहन से सभी डॉक्यूमेंट समय पर रिन्यू करवा लेने चाहिए। डेंजर ड्राइविंग को लेकर भी चालान काटे गए हैं।

उन्होंने निजी स्कूल बसों के संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि स्कूल की गाड़ियों को लेकर विसंगति सहन नहीं कि जाएगी। स्कूल बसों में परिचालक व अटेंडेंट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को नियमों के तहत ही वाहन चलाने के लिए अवेयर किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...