
ज्वाली – अनिल छांगु
पशु औषधालय नरगाला में गुरुवार को बांझपन व मादा रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पशु मादा रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक द्वारा 32 पशुओं की जांच की गई व इलाज किया गया।
शिविर में पशु उपमंडल अधिकारी डॉ अंजू ब्यास व पशु चिकित्सक डॉ भुवनेश ठाकुर द्वारा विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई।
ये रहे उपस्थित
शिविर में जूनियर पशु निरीक्षक अजय कुमार व स्वर्ण सिंह भी उपस्थित रहे।
