ज्वाली कोठीबंडा में नलके बनकर रह गए शोपीस, टैंकरों से पानी मंगवाने को मज़बूर ग्रामीण

--Advertisement--

लोग बोले समस्या का हल नहीं किया तो खाली वर्तन लेकर करेंगे कार्यालय का घेराव

ज्वाली – अनिल छांगू

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन पंचायत कोठीबंडा में गर्मियों की आहट होते ही पानी की व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मियों के आते ही लोगो को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कोठीबंडा के गांव धडू, धनियार, दियोल, बासा, अमनी, बबलाहड़, कंगलाहड़ के पिछले काफी दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पीने को पानी नहीं मिल रहा है तथा नलके शोपीस बनकर रह गए हैं।

गांववासियों ने कहा कि 10 या 15दिन के बाद पानी की सप्लाई आती है तथा उसमें भी पानी का प्रेशर कम होने के कारण एक या दो बाल्टी ही भर पाते हैं। ओंकार सिंह, जगरूप सिंह, कमलजीत सिंह, रणजोध सिंह, सुरम सिंह, कमल सिंह, सुरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सुदेश कुमारी, उषा देवी, इंदिरा देवी, रानू देवी, कुसुम लता, स्वर्णा देवी सहित समस्त गांववासियों ने बताया कि हमारे घरों में पीने के पानी वाली व टॉयलेट वाली टैंकियां खाली पड़ी हैं।

खाना बनाने, नहाने, कपड़े धोने व पशुओं को पिलाने के लिए पानी नहीं है। टॉयलेट की टंकियों में पानी न होने के कारण हाथ धोने को पानी नहीं मिलता है। गांववासियों ने कहा कि दूरदराज से सिर पर धड़े उठाकर पानी ला रहे हैं।

गांववासियों ने कहा कि टैंकरों से पानी मंगवा रहे हैं। जिससे आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 42करोड़ की बौह-दरिणी ग्रेविटी परियोजना को जल्द शुरू किया जाए ताकि पानी की समस्या का हल हो सके।

गांववासियों ने कहा कि हमारी फरियाद भी कोई नहीं सुन रहा है। सरकार व मंत्री सहित जल शक्ति विभाग मूकदर्शक बने बैठे हैं। गांववासियों ने कहा कि जल शक्ति विभाग कोटला के सहायक अभियंता को समस्या बारे कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई हल नहीं हुआ है।

गांववासियों ने कहा कि अगर जल शक्ति विभाग ने दो दिन के भीतर पानी की समस्या का हल नहीं किया तो खाली वर्तन लेकर विभागीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लोस चुनाव का भी वहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की है कि समस्या का समाधान करवाया जाए।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा के बोल

इस बारे में जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि समस्या का अतिशीघ्र हल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...