ज्वाली के पपाहन में जांचा 150 मरीजों का स्वास्थ्य

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पपाहन के सौजन्य से श्री गुरुद्वारा साहिब में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ सहोत्रा मतल्टीस्पेश्लिटी हॉस्पिटल पंगोली चौक पठानकोट के हड्डी रोग विशेषज्ञ, एमडी मेडिसिन व स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दूरदराज से आए करीबन 150 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा।

इस निशुल्क स्वास्थ्य कैंप में लोगों के ब्लड प्रेशर, शूगर इत्यादि के फ्री टेस्ट किए गए तथा मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं।

इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। जिसमें लोगों ने श्रद्धा से लंगर छका। इसके बाद डॉक्टरों को कमेटी की तरफ से शिरोफा देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष सेवानिवृत प्रिंसिपल यशपाल सिंह, जरनैल सिंह, बलकार सिंह, चुन्नी लाल, परषोतम सिंह, प्रीतम सिंह, हैपी बैंस इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...