ज्वाली के कैहरियां में गिरा रिहायशी मकान, बड़ा हादसा होते-होते टला

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

भारी बारिश के चलते ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत गांव कैहरियां के वार्ड नंबर 5 में 3 कमरों का कच्चा रिहायशी मकान का एक कमरा गिर गया और बाकी बचे हिस्से में दरारें आ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भुपेन्द्र पुत्र कमल सिंह निवासी कैहरियां सुबह सुबह घर की गृहिणी खाना बनाने की तैयारी में जुटी थी। तो एकाएक उनके एक कमरे की दीवार गिर गई। तो वहीं बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए।

गनीमत यह रही कि समय रहते उस जगह से सभी बाहर की तरफ भागे और जल्दबाजी में कुछ सामान भी ना निकाला गया। फ्रिज को निकालने लगे तो वह भी बीच दरवाजे में ही अटक कर रह गया। जैसे तैसे करके बच्चों को बाहर निकाला गया। लड़के को मामूली चोटें आई हैं। आपको बता दे कि यह हादसा सुबह-सुबह तकरीबन 7:00 बजे हुआ ।

पंचायत प्रधान के बोल

वंही इस संबंध में पंचायत प्रधान को सूचित किया गया पंचायत प्रधान ने कहा कि इस बारे में पटवारी को अवगत करवा दिया ।

उपमंडल अधिकारी के बोल

उपमंडल अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कमल सिंह को प्रशासन की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा कि इस संबंध में पटवारी को भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 2 करोड़ की हेराफेरी, मनरेगा के सोशल ऑडिट में सामने आई बड़ी गड़बड़

हिमखबर डेस्क  केंद्र ने बेशक मनरेगा की जगह वीबी जी...

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...