ज्वाली की पंचायत कोठीवडां को पहाड़ी गीतों संगीतो से किया लोटपोट, दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

विकास खण्ड नगरोटा सूरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोठीवडां सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अक्षिता लोक सांस्कृतिक युवा मंच सोलन के कलाकारों ने हिमाचल सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार प्रचार गीतों और नाटकों के माध्यम से किया।

गौरतलब है कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदेश सरकार की योजनाओं वं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए 8 दिसंबर से विशेष अभियान आरंभ किया है। कलाकारों से लोगों को नशों से दूर रहने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का भी संदेश दिया और आए कालाकारों जय प्रकाश, विशाल,राम लाल, मोहित भारद्वाज, अमित शर्मा,ववली , सोनिया, काजल और मोनिका आदि ने खूब पहाड़ी गाने गाए रूनझुनुआं , तेरे कने दिल कियां लाना फ़ौजी मुडया आदि गानों ने खूब लोगों को लोटपोट किया।

इस मौके पर ग्राम पंचायत कोठीवडां प्रधान मनप्रीत कौर, वार्ड सदस्य रोशन लाल , युवक मंडल प्रधान बलबीर, समाज सेवी सुरेश आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...