
ज्वाली- अनिल छांगू
ज्वाली कांग्रेस का जान जागरण अभियान ,मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में आज ग्राम पंचायत नाडोली में लोगों से जन संपर्क किया ।
जिसमें पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रो चन्द्र कुमार ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी में लोग परेशान ,डबल इंजन भाजपा सरकार मौन है ,लेकिन भाजपा के लोग मौन धारण कर बैठे हैं ।
उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है जब भाजपा विपक्ष में होती थी तो छोटी- छोटी बातों खूब शोर करती है लेकिन अब इतनी महंगाई हो गई है कि महंगाई के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए मानों कसम खा रखी हो ।
उन्होंने कहा कि आज युवा ठगा सा महसूस कर रहा है । उन्हें इस भाजपा के शासन काल में अपना भविष्य अंधकार में लग रहा है । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकारी भर्तियां निकल नही निकल रही हैं और जो निकल रही हैं या तो बो कोर्ट में या पेपर लीक की बजह से कैंसिल हो रही है ।
उन्होंने कहा कि वह जहां भी जा रहें युवा भाजपा के खिलाफ होकर उनके साथ जुड़ रहे है । उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में चुनाब हो जाते हैं तो भाजपा इस चुनाब में बाहर हो जाएगी । उन्होंने कहा कि आने बाले समय में युवा बेरोजगार ,कर्मचारी ,बुजुर्ग ,किसान सभी इस सरकार से त्रस्त हैं और चुनाबों में मौजूदा सरकार का सूपड़ा साफ कर देंगे ।
इस मौके पर पंचायती राज संगठन कांगड़ा के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ,अध्यक्ष ज्वाली युवा कांग्रेस शशि चौधरी ,ग्राम पंचायत प्रधान बीना पगडोत्रा ,पूर्व बीडीसी कैप्टन हरि सिंह, कर्म सिंह परमार ,करनैल धीमान ,देस राज ,तिलक ,बीडीसी सुरेंद्र आदि मौजूद रहे ।
