ज्वाली अस्पताल को मिला पानी, मरीजों को मिली राहत

--Advertisement--

सिविल हास्पिटल पहुंचे विभागीय अधिकारी और नगर पंचायत के नुमाइंदे, मरीजों को मिली राहत

ज्वाली – अनिल छांगु

कांगड़ा जिला में गर्मियों के सीजन में जलशक्ति विभाग की कई जगह पानी की सप्लाई नहीं दे पा रहा है। जवाली अस्तपाल में भी मरीजों, तीमारदारों व स्टाफ को पानी नहीं मिल पा रहा था।

इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार के निर्देशों पर एक्शन शुरू हो गया है। बुधवार को जलशक्ति विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पानी की सप्लाई चालू करवाई। हालांकि कुल नौ में से अभी दो टंकियों में पानी भरा है।

इससे पहले सिविल अस्पताल ज्वाली में नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन राजिंदर राजू व वाइस चेयरमैन एवी पठानिया ने ज्वाली अस्पताल का दौरा किया तथा मरीजों सहित स्टाफ से इसके बारे में जाना।

इसी बीच मंत्री चंद्र कुमार के दिशा-निर्देशानुसार अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा विभागीय टीम सहित मौका पर पहुंच गए तथा अस्पताल में रखी टंकियों को देखा।

अस्पताल स्टाफ से पानी की समस्या बारे पूछा तो स्टाफ ने सुझाव दिया कि अस्पताल में सप्लाई के लिए अलग से पाइपलाइन डाली जाए, जिस पर किसी को कोई कनेक्शन न दिया जाए।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने विभागीय स्टाफ को निर्देश दिया कि रोजाना अस्पताल में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...