ज्वाला देवी मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए 51 हजार रु की राशि दी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष

गत दिनों आसमानी बिजली से क्षतिग्रस्त हुए स्वाहण पंचायत के ज्वाला देवी मन्दिर का प्रदेश आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा द्वारा दौरा किया गया। जायजा लेने के पश्चात रणधीर शर्मा ने मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए अपनी ओर से 51 हजार रु की राशि देने की घोषणा की।

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आस्था के केन्द्र इस ज्वाला मन्दिर को पहले की तुलना में और अधिक विशाल और भव्य मन्दिर के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान ने भी आसमानी बिजली से खंडित हुई मूर्ति के स्थान पर मन्दिर के लिए नई मुख्य मूर्ति को अपनी ओर से देने की घोषणा की।रणधीर शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द विधि- विधान संग प्राण- प्रतिष्ठा के बाद इस मन्दिर का नए सिरे से कायाकल्प किया जाएगा।

रणधीर शर्मा ने आसमानी बिजली से टूट चुकी मन्दिर की रिटेनिंग वाल व हाल निर्माण के लिए 5 लाख रु देने का भी एलान किया।

इस अवसर पर उनके साथ एस डी एम स्वारघाट सुभाष गौतम भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...