
देहरा – शिव गुलेरिया
खंड चिकित्सा कार्यालय ज्वालामुखी के तहत आशा कार्यकर्ता के सात पद भरे जाने हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी ज्वालामुखी डॉ संजय बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत नौशहरा के वार्ड नंबर 2 मैं एक पद, ग्राम पंचायत शेर लोहारा के वार्ड नंबर 2,3,4 मैं 2 पद, ग्राम पंचायत थिल के वार्ड नंबर 2,3 में 1 पद ,ग्राम पंचायत जरूंडी के वार्ड नंबर 4 में एक पद ,ग्राम पंचायत रजोल के वार्ड नंबर 3,4,5 मैं एक पद ग्राम पंचायत घुरकाल के वार्ड नंबर 7 में एक पद भरा जाना है।
इसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्राथी महिला ग्राम पंचायत (वार्ड वाईज) व विवाहित होनी चाहिए जिसकी आयु 25 से 45 वर्ष आठवीं पास होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, अनुसूचित जाति, जनजाति, बीपीएल की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रार्थी अपना आवेदन एक सादे कागज पर अपना नाम फोटो, जन्मतिथि ग्राम पंचायत का नाम वार्ड नंबर स्थाई पता, विवाहित, एससी एसटी बीपीएल सर्टिफिकेट अपने हस्ताक्षर सहित 15 सितंबर, 2022 शाम 5:00 बजे तक खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय ज्वालामुखी में जमा करवाएं।
साक्षात्कार की तिथि व स्थान बाद में सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नं 01970222237 से संपर्क करें।
