जेबीटी भर्ती पर फैसला कब? दस साल से इंतजार कर रहे हैं कई प्रशिक्षु

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

प्रदेश जेबीटी और डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार से जेबीटी बनाम बीएड केस को जल्दी कोर्ट में सुलझाने का आग्रह किया है। संघ का कहना है कि इस केस के कारण 2018 से स्वीकृत पदों की भर्ती फंसी हुई है। 2019 में जेबीटी कमीशन हुआ था, जिसमें एनसीटीई गाइडलाइन के अनुसार बीएड अभ्यर्थियों को भी सरकार ने अस्थायी तौर पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी थी।

हिमाचल में पहले ही 40 हजार से भी ज्यादा जेबीटी बेरोजगार प्रशिक्षित हैं , जो दस सालों से नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। अब इनके अधिकारों का हनन हो रहा है। अब कोर्ट में यह केस 28 अक्तूबर को लगा है। इससे पहले भी सरकार की ओर से समय पर जवाब न देने के कारण ये केस लेट हो चुका है। शिक्षा विभाग को इस केस पर गंभीरता दिखानी चाहिए।

प्रदेश जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, ओंकार ठाकुर, दीपक ठाकुर, विक्की चौधरी, तांवरी भाटिया, कर्ण पराशर और यूनियन के सचिव मोहित ठाकुर ने कहा है कि इस समय प्रदेश में 3000 जेबीटी के पद खाली चल रहे हैं, इसलिए सरकार को चाहिए कि इस केस को हल करवाएं ताकि भर्तियां समय पर हो सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...