जेओए आईटी पेपर लीक मामले में अब भाई-बहन गिरफ्तार, एसआईटी ने की कार्रवाई

--Advertisement--

जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक मामले में अब मुख्य आरोपी उमा आजाद के पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने भी जेओए आईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 

हिम खबर डेस्क

पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती पेपर लीक मामले में अब मुख्य आरोपी उमा आजाद के पड़ोस में रहने वाले भाई-बहन को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने भी जेओए आईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

उमा आजाद ने इन दोनों को भी पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था। आरोपियों की पहचान नीतू और उसका भाई गोपाल निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। शनिवार को इन दोनों को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में दो चपरासियों, चपरासी के बेटे और भतीजे तथा उमा आजाद की भांजी और दलाल की पत्नी समेत कुल आठ लोगों को एसआईटी गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें से चपरासी का बेटा और भतीजे जमानत पर गत दिवस रिहा हो गए हैं। दो न्यायिक और चार पुलिस हिरासत में चल रहे हैं।

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत पर शनिवार को सुनवाई होगी। एसआईटी ने अभी तक उन्हें पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में ही आरोपी बनाया है।

डॉ. कंवर अभी तक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। शुक्रवार को दलाल सोहन सिंह की जमानत पर होने वाली सुनवाई अब चार मई को होगी। उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...