जेएनवी पपरोला में कक्षा 6 में प्रवेश को अब 15 तक आवेदन

--Advertisement--

Image

पालमपुर, 9 फरवरी – नितिश पठानियां

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला की प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2023-24 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। वहीं आवेदन फार्म में किसी प्रकार के सुधार के लिए 16 और 17 फरवरी को ‘ऑनलाइन करेक्शन विंडो’ खुली रहेगी।

रेणु शर्मा ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक आवेदन करने तथा अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉग इन कर सकते हैं।

इसके अलावा जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9876092212  तथा 9468429951 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...