जूनियर स्केल स्टेनो और स्टेनो-टाइपिस्ट के पदों के स्किल टेस्ट 23 को

--Advertisement--

हमीरपुर – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-1001 और स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-995 के पदों की लिखित परीक्षा में शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की शार्टहैंड और टाइपिंग दक्षता परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर पोस्ट कोड-1001 की शार्टहैंड और टाइपिंग दक्षता परीक्षा 23 नवंबर को सुबह 9 बजे आयोग की कंप्यूटर लैब में होगी। स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-995 की शार्टहैंड और टाइपिंग दक्षता परीक्षा भी इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का विवरण आयोग की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in/ पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा उम्मीदवारों को उनके ईमेल और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...