जीएसटी का व्यापारियों के साथ साथ किसानों पर भी पड़ेगा बुरा असर- केवल सिंह पठानियां 

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर के चंगर क्षेत्र की ठेहड़, हार चक्कियां पंचायत में जन जागरण के तहत जनता से हुए रूबरू। उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जनता ने कहा कि महँगाई से तंग हो चुके है।भाजपा सरकार के डबल इंजन सरकार में जनता तंग आ चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर बर्ग आजमहँगाई से त्रस्त युवा विरोजगारी से तंग है कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर तंग है।

पठानिया ने कहा की इतिहास में पहली बार आज देश मे इस तानाशाही सरकार ने, गरीबों के लिए प्री-पैक और प्री-लेबल वाले खाद्यान्न, दही, बटर मिल्क आदि आवश्यक चीजों पर 5 फीसदी जीएसटी (GST) लगाया है। इस फैसले की हम कड़ी आलोचना करते है.

प्री-पैक और प्री-लेबल वाले खाद्यान्न, दही, बटर मिल्क आदि आवश्यक चीजों पर 5 फीसदी जीएसटी (GST) लगाने के फैसले का पूरे देश की जनता विरोध कर रही है।

देश के व्यापारिक समुदाय, खाद्यान्न और एपीएमसी एसोसिएशनों ने जीएसटी काउंसिल द्वारा लिए गए इस फैसले की कड़ी आलोचना कर रहा है. उन्होंने कहा है कि इस फैसले से व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा।

व्यापारियों के साथ-साथ किसानों पर भी पड़ेगा बुरा असर

भारत में पहली बार आवश्यक खाद्यान्नों को टैक्स के दायरे के तहत लिया गया है, जिसका न केवल व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा बल्कि कृषि क्षेत्र पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इस फैसले से छोटे निर्माताओं और व्यापारियों की कीमत पर बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा.

जीएसटी कलेक्शन बढ़ने के बावजूद क्यों लगाया जा रहा टैक्स

सरकार कुछ वस्तुओं पर केवल 28 प्रतिशत जीएसटी वसूल रही है ताकि कृषि उपज को जीएसटी से बाहर रखने के बदले राजस्व नुकसान की भरपाई की जा सके.

अगर जीएसटी काउंसिल गैर-ब्रांडेड दालों और अन्य कृषि वस्तुओं पर टैक्स लगाना चाहती है तो सबसे पहले 28 फीसदी जीएसटी स्लैब को समाप्त करना होगा.

इसके अलावा ऐसे समय में जब हर महीने जीएसटी कलेक्शन बढ़ रहा है तो खाद्य पदार्थों को जीएसटी के तहत 5 प्रतिशत के टैक्स स्लैब के तहत लाने की क्या जरूरत है।

इस अबसर पर बरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा,चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, ओम प्रकाश गुलेरिया,जोगिंदर शर्मा, तिलक राज प्रधान, मंजीत राणा प्रधान, प्रधान हेमराज, आदि गणमान्य स्थानीय जनता मौजूद थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...