जिले के दो अटल आदर्श विद्यालयों को निजी हाथों में सौंपने को लेकर CPIM ने किया विरोध, भेजा सीएम को ज्ञापन
मंडी – अजय सूर्या
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी सदर ईकाई ने बुधवार को मंडी जिला में बन रहे दो अटल आदर्श विद्यालयों को पी.पी.पी. माडल के तहत निजी हाथों में दिए जाने का विरोध किया और मुख्यमंत्री को डीसी के माध्यम से मांगपत्र भेजा।
बता दें यह स्कूल उपमंडल धर्मपुर और नाचन में खोले जाने हैं। सीपीआईएम अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने कहा कि हम धर्मपुर ब्लॉक के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढी के लिए सरकारी भवन तथा खेल मैदान की मांग करते हैं।
सुरेश सरवाल ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इन विद्यालयों को प्रदेश सरकार अपने संरक्षण में चलाए ताकि आम जनता के बच्चों को भी वहां पर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिले सके।

