जिला सोलन के लाडला घाट में सरकारी स्कूल के चौकीदार को अंदर बंद करके चोरों ने की चोरी

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन  के थाना दाडलाघाट मैं दिनाँक 01-03-2023 को प्रधानाचार्य रा0व0मा0 पाठशाला दाड़लाघाट ने थाना दाड़लाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनाँक 28-02-2023 की रात्रि को किसी शातिर ने पाठशाला के चौकीदार को कमरे में बाहर से कुण्डा लगा कर कमरे के अन्दर ही बन्द कर दिया तथा पाठशाला के अधीक्षक व प्रधानाचार्य के कार्यालय के कुन्डे तोड़कर कार्यालय में रखी अलमारी से नकदी मु0 53,567/-रू0 चुरा लिये ।

यह नकदी बच्चों की स्कुल फीस की थी । जिस पर अभियोग संख्या 0020/2023 दिनाँक 01-03-2023 चोरी की धाराओं में थाना दाड़लाघाट में दर्ज किया गया था। इस अभियोग में अन्वेषण के दौरान अन्वेषणाधिकारी द्वारा सभी पहलुओं पर जाँच की गई और पूर्व में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे आरोपियों की भी तकनीकी जाँच और डेटा का विश्लेषण किया गया तो दाड़लाघाट स्कुल में हुई चोरी की उपरोक्त वारदात में आरोपी रामपाल निवासी गांव बटेड़-बिलासपुर की संलिप्तता होनी पाई गई ।

जिस पर इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी रामपाल निवासी गांव बटेड़-बिलासपुर को दिनाँक 21-11-2023 को अर्की से गिरफ्तार किया गया है, जिसे दिनाँक 21-11-2023 को ही अर्की अदालत में पेश किया गया था। माननीय अदालत ने आरोपी का 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड मन्जूर किया है। अभियोग का अन्वेषण जारी है।

इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया है कि आरोपी  रामपाल के विरूद्ध प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी तथा मारपीट आदि के कुल 48 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से अधिकांश मामले चोरी के हैं तथा यह आरोपी बिलासपुर जिले के थाना भराड़ी के चोरी के एक अभियोग में कण्डा जेल में भी रहा था।

यह जानकारी एसपी सोलन गौरव ठाकुर ने दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...