जिला रोजगार कार्यालय चंबा में 29 दिसंबर को होगा साक्षात्कार का आयोजन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 29 दिसंबर को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव में स्टूडेंट ट्रेनी के कुल 200 पदों को भरा जाएगा।

कंपनी के द्वारा ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी और 2 साल के बाद परीक्षा पास होने के बाद एनसीवेट का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 20 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 16,500 रुपए मानदेय दिया जाएगा।

परिसर साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को विभागीय वेबसाइट www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर जिला रोजगार कार्यालय बालू में 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899- 222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...