
लंज, निजी संववददाता
आज लंज में जिला परिषद अध्यक्ष कांगड़ा रमेश बराड़ ने चंगर क्षेत्र की लंज खास,अपर लंज,बडोली पंचायतों का दौरा करके पंचायत प्रधानों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। साथ ही उन्होंने लोगों को करोना काल में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।
साथ ही उन्होंने कहां की जब भी घरों से बाहर निकले तो दो मास्क लगाकर निकले, दो गज की दूरी का अनुसरण करें। ताकि करोना जैसी महामारी पर रोकथाम लगाई जा सके। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को जिलाधीश महोदय के समक्ष रखने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर वीडीसी सदस्य प्रीतम सिंह, लंज खास प्रधान आशा देवी,अपर प्रधान रेखा देवी,डडोली पंचायत प्रधान राज कुमार, लंज खास उप प्रधान हंसराज,अपर लंज उप प्रधान सतिंदर सिंह,डडोली पंचायत उप प्रधान शिवचरण,चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया, रामलीला व दशहरा कमेटी के प्रधान विनोद चौधरी सहित दोनों पंचायतों के बार्ड मेंवर मौजूद रहे।
