जिला कांगड़ा में 1 मई से शुरू होगी 8वीं आर्थिक जनगणना: अतिरिक्त उपायुक्त

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जिला काँगड़ा में 8वीं आर्थिक गणना 2025-26 से सम्बन्धित विशेष बैठक का आयोजन अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को किया गया, जिसमें जिला स्तरीय समन्वय समीति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

अनुसंधान अधिकारी जिला काँगड़ा स्वर्ण लता ने बताया कि गणना का क्षेत्रीय कार्य 1 मई 2025 से शुरू हो जाएगा और ये कार्य राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि राज्य स्तरीय समन्वय समिति की ओर से जारी निर्देशानुसार जिले में गणना का कार्य सुचारू रूप से सम्भव हो पाएगा। उन्होंने इस गणना के लिए विभिन्न बिन्दुओं को विशेष रूप से अलग-2 चर्चा कर सभी अधिकारियों को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि इस गणना में घरेलू उद्यमों समेत सभी प्रतिष्ठानों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ-साथ इसमें डेटा कैप्चर, सत्यापन रिपोर्ट निर्माण और प्रसार के लिए एक आई टी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आर्थिक जनगणना 2025-26 के लिए इसके अतिरिक्त एन्यूमेरेटर के तौर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर और सुपरवाइजर के लिए पटवारी, पंचायत सहायक व पंचायत सचिव की तैनाती कर दी जाएगी तथा इस गणना में सारा डेटा मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...