
कांगड़ा – राजीव जसवाल
जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, वे इन्हें संबंधित थानों में जमा करवा दें। जिला पुलिस लोगों को हथियार जमा करवाने के लिए फोन और पंचायत स्तर पर भी सूचित कर रही है। वे इन्हें संबंधित थानों में जमा करवा दें।
जिला पुलिस लोगों को हथियार जमा करवाने के लिए फोन और पंचायत स्तर पर भी सूचित कर रही है। इसके बावजूद लोग अपने हथियारों को थानों में जमा करवाने से गुरेज कर रहे हैं। लेकिन अब जिला पुलिस ऐसे लापरवाह लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के मूड़ में हैं। हथियार जमा न करवाने वाले लोगों के जहां लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। वहीं उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिए जमा करवाए जाते हैं हथियार
लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर चुनावों में लाइसेंस धारकों के हथियारों को जमा करवा लेता है। लेकिन कोई लाइसेंस धारक अपने हथियार जमा नहीं करवाता है और गलती से कोई अनहोनी हो जाती है तो उस पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
पुलिस थानों में मालखाने में हथियारों को सुरक्षित जमा करवाया जाता है और आचार संहिता हटने के साथ ही यानि चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही लोगों को उनके लाइसेंसी हथियार वापस लौटा दिए जाते हैं। ऐसा सिर्फ इस लिए होता है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
यह बोले थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला के तहत लाइसेंसी हथियारधारकों ने अगल जल्द ही अपने अपने हथियारों को जमा नहीं करवाया तो उनके हथियारों को पुलिस जब्त कर लेगी।
