जिला कांगड़ा की पांचवीं ओपन चेस चैंपियनशिप 25 और 26 दिसंबर को, मिलेगा 51 हजार ईनाम

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

पांचवीं कांगड़ा ओपन चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा चेस क्लब व उपमंडलीय खेल परिषद कांगड़ा की ओर से 25 व 26 दिसंबर को सूद भवन कांगड़ा में यह आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें प्रतियोगिता को दो वर्ग में विभाजित किया गया है। ओपन और अंडर-15 वर्ग और इस प्रतियोगिता का कुल इनाम 51000 रहेगा, जोकि दोनों वर्ग में विभाजित है। साथ ही हर वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीया स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को ट्राफी दी जाएगी। साथ ही अंडर-15 वर्ग में हर भाग लेने बाले खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।

खिलाड़ियों के रुकने के लिए भी भी क्लब में अपनी और से व्यवस्था की है, जो निशुल्क है। गत वर्ष हुई चेस प्रतियोगिता में भी 100 के करीब खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह जानकारी कांगड़ा चेस क्लब के सचिव दीपक चुघ ने दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि वह समय पर पहुंच जाएं। दो दिन तक चलने वाली शतरंज प्रतियोगिता अति महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान जब सब लोग घरों में बंद हो गए थे तो परिवार के लोगों ने अपने ही घर में इन्‍डोर खेलों में ज्यादा समय व्यतीत किया। कई युवाओं व बच्चों की इस दौरान शतरंज सहित अन्य खेलों में रुचि बढ़ी है। उन्‍होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह ज्यादा यहां पहुंच कर प्रतियोगिता में भाग लें, प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को आकर्षक पुरस्कार दिया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...