जाली तांत्रिक ने भगवान को लगाया लाखों रुपए का चूना

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

ठगी की एक घटना गत दिवस गांव सराह में सामने आई है, जहां एक जाली तांत्रिक ने अपनी ठग विद्या से गांव के 74 वर्षीय बुजुर्ग भगवान को लाखों रुपए का चूना लगा दिया। गत दिवस एक ठग तांत्रिक के रूप में भगवान के घर गया और कहा कि उनके बेटे की ग्रह दशा अच्छी नहीं चल रही है जिस कारण घर में कोई परेशानी चल रही है।

ग्रहों के प्रभाव को हटाने के लिए जाली तांत्रिक ने इसका उपाय बताते हुए भगवान से 3200 रुपए नकद और सोने की चेन और चावल, दूध आदि लेकर जाली मंत्रोच्चारण किया और यह कहकर सबकुछ लेकर फरार हो गया कि इस सारी सामग्री को श्मशानघाट की भूमि में दबाना है

। जालसाजी की इस घटना का पर्दाफाश उस समय हुआ जब जाली तांत्रिक अपने एक अन्य सहयोगी ठग के साथ बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया। भगवान ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...