
“जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा” पहुंची बरमाणा, देश को महंगाई, बेरोजगारी और विभाजन कारी ताकतों से बचाना होगा… अनुराग शर्मा
बिलासपुर – सुभाष चंदेल
कांग्रेस राज्य सेवादल की “जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा” 28 तारीख को शाम को बिलासपुर के बरमाणा में पहुँच गई है। बिलासपुर जिला सेवादल के कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत बरमाणा में किया।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा व जिला बिलासपुर सेवादल के डॉ विजय कपिल भी मौजूद रहे। “जागो हिमाचल सद्भावना यात्रा” के नारों के उदघोष के साथ पूरे बरमाणा कस्बे में सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करके स्थानीय लोंगो को महंगाई और बेरोजगारी के नारों के माध्यम से सन्देश दिया।
29 अगस्त सोमवार, 2022 को जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में सद्भावना और भारत जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस यात्रा का उद्देश्य देश को एकसूत्र में बांधने का संदेश देना है और देश मे आज भी जो विभाजन कारी ताकतें के काम कर रही हैं उनका विरोध करना है।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि हम आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे है और भारत सरकार ने इसको आज़ादी का अमृत महोत्सव कहा है लेकिन देश मे विभाजन कारी ताकतें अभी भी सिर उठाए खड़ी है।
उन्होंने कहा कि सोमवार को 29 तारीख कांग्रेस सेवादल उपायुक्त बिलासपुर में माध्यम से देश की विभाजन कारी ताकतों और बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित करेगा।
ज्ञापन कांग्रेस भवन में आयोजित सद्भावना कार्यक्रम के बाद सौंपा जाएगा।इस मौके पर ध्वज वंदना, ध्वजारोहण भी किया जाएगा। जय जगत के नारे से कार्यक्रम का समापन सुनिश्चित किया जाएगा।
ये रहे शामिल
बरमाणा में आज इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉ विजय कपिल, जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, जिला सदर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, दयानंद वर्मा, धीरज शर्मा, लक्ष्मण कौशल, संदीप ठाकुर और हमीरपुर कांग्रेस संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान के साथ अन्य सैकडों लोंगो ने भाग लिया।
