जहरीली शराब से मौत मामले में मुख्य सरगना कालू समेत सुंदरनगर व बैजनाथ से तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में जहरीली शराब पीने से मौत मामले के बाद पुलिस पूरी तरह से एक्‍शन मोड में है। इस मामले में पुलिस ने सुंदरनगर, पालमपुर और बैजनाथ से तीन लोग गिरफ्तार किए हैं। शराब माफ‍िया के गिरोह का मुख्‍य सरगना कालू भी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया है।

सुंदरनगर की भनवाड़ पंचायत का निवासी कालू चार दिन बाद पुलिस के हाथ लगा है। जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हुई है। इसके बाद से प्रदेशभर में पुलिस ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने वीरवार को भी सुंदरनगर क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पुलिस ने आज तीन और अहम गिरफ्तारियां की हैं।

जहरीली शराब मामले में एसआइटी ने मुख्य सरगना कालू उर्फ नरेंद्र कुमार समेत बैजनाथ व पालमपुर से तीन आरोपितों को देर रात गिरफ्तार किया है। एसआइटी चार दिन से कालू की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। सात लोगों की मौत के बाद कालू भूमिगत हो गया था।

वह सुंदरनगर उपमंडल की भनवाड़ पंचायत के छज्वार गांव का रहने वाला है। शराब के अवैध कारोबार से कालू ने अकूट संपत्ति बनाई है। उसके पास पांच बसें, दो ट्रक व दो जेसीबी हैं। कई जगह उसने मकान बना रखे हैं। शराब के कारोबार से उसने लाखों रुपये की चल अचल संपत्ति बनाई है।

प्रारंभिक जांच में उसकी संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। पुलिस ने दो दिन पहले उसकी एक बस अपने कब्जे में ली थी। कालू 12 साल से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। पूरे गिरोह का मुख्य सरगना कालू है। वही गिरोह के अन्य सदस्यों को शराब की खेप उपलब्ध करवाता था। बैजनाथ का अजय कुमार व पालमपुर का गौरव इस कारोबार में उसके पार्टनर थे।

कालू के हत्थे चढ़ने से अब जहरीली शराब मामले की परतें खुलने की उम्मीद है। एसआइटी तीनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर देर शाम तक इस कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपितों को दबोच सकती है। आरोपित नकली शराब कहां तैयार करवाते थे। कहां से खेप आती थी। इस बात से पर्दा उठने की उम्मीद बंध गई है। एसआइटी तीनों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए दोपहर बाद कोर्ट में पेश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...