जहरीली शराब ने ली दो और लोगों की जान, अब तक 7 की मौत

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बुधवार को जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत होगई थी। गुरूवार को पता चला है कि जहरीली शराब ने दो और लोगों को अपना शिकार बना लिया है। वहीं दो अन्य लोगों को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज नेरचौक भी भर्ती कराया गया है। जहरीली शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है और चार लोगों का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे ध्वाल क्षेत्र के 55 वर्षीय सीताराम की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया कोशिश की लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि 42 वर्षीय भगतराम गांव भलयानी की उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज नेरचौक में मौत हो गई। इसके साथ ही 48 वर्षीय जीत राम निवासी ध्वाल व नीरज कुमार सलापड़ की देर रात अचानक तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

बुधवार को हुई थी 5 लोगों की मौत सलापड़ क्षेत्र में सोमवार और मंगलवार को कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन कर लिया और लोगो की अचानक देर रात तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों ने बीमार व्यक्तियों को तुरंत सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया जहां पर चार लोगों की मौत हो गई। वहीं अन्य एक व्यक्ति ने बुधवार दोपहर के समय वेंटिलेटर पर दम तोड़ दिया। जिस कारण बुधवार को पांच लोगों की मौत हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...

मेडिकल कालेजों में भरे जाएंगे 43 पद, एमओ और सीएमओ के पदों पर होगी भर्ती, दस अप्रैल को परीक्षा

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (अमरू), हिमाचल प्रदेश...

पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाएगी सरकार, प्रति लीटर अधिकतम 5 रुपए रेट बढ़ाने का प्रस्ताव, बिल पेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर...

मुख्यमंत्री का दावा, बिना आरडीजी भी आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, सरकार इस दिशा में कर रही काम

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, पुलिस विभाग में भरे...