जस्टिस करोल होंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, कांगड़ा निवासी न्यायाधीश के नाम की केंद्र ने की पुष्टि

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश व प्रदेश हाई कोर्ट के निवर्तमान न्यायाधीश संजय करोल सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। केंद्र सरकार ने इस बाबत पुष्टि कर दी है।

न्यायमूर्ति करोल हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में गरली गांव, तहसील देहरा गोपीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से कानून में डिग्री हासिल की थी।

वर्ष 1986 में एक वकील के रूप में नामांकित हुए। वह 1998 से 2003 तक हिमाचल प्रदेश के महाधिवक्ता रहे। उन्हें वर्ष 1999 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया ।

इसके बाद आठ मार्च, 2007 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में इन्हे न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने 25 अप्रैल, 2017 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण किया था और पांच अक्तूबर, 2018 तक इसी पद पर कार्य किया और उसके बाद नौ नवंबर, 2018 को त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

उसके बाद पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका तबादला कर दिया गया।

पांच जजों की नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी और फटकार के बाद 24 घंटे के भीतर ही केंद्र सरकार ने शनिवार को पांच नए जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दिखा दी।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। ये सभी पांच जज विभिन्न हाई कोर्ट्स के हैं, जिन्हें अब प्रोमोट करके सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने नियुक्ति में देरी किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर नाराजगी व्यक्त की थी।

सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए जाने वाले पांच जजों के नाम राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पंकज मिथल, पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल, मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पीवी संजय कुमार, पटना हाई कोर्ट के जज अमानुल्लाह और इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज मनोज मिश्रा है।

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया कि भारत के संविधान के तहत प्रावधानों के अनुसार, भारत के माननीय राष्ट्रपति ने हाई कोर्ट के निम्नलिखित मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में नियुक्त किया है।

मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं। अपने ट्वीट में पांच जजों के नामों की भी किरेन रिजिजू ने जानकारी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...