जस्टिस अमजद होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

बांबे हाई कोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की है।

21 जनवरी, 1961 को जन्मे न्यायाधीश सैयद ने वर्ष 1984 में बांबे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बांबे हाई कोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे।

इन्होंने सरकार की ओर से मैंग्रोव, कचरा डंपिंग, चैरिटेबल अस्पतालों में गरीबों के लिए मुफ्त/रियायती चिकित्सा उपचार, जैव चिकित्सा अपशिष्ट और कुपोषण जैसे अति महत्त्वपूर्ण मुद्दों से संबंधित जनहित याचिका मामलों में पैरवी की।

वह कई पब्लिक अंडरटेकिंग पैनल में रहे और उनकी ओर से मध्यस्थता में भी पेश हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 25 मई को वर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहमद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...