जवाली विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं को औकात दिखाकर ही लूंगा दम – नीरज भारती

--Advertisement--

Image

कहा मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, चन्द्र कुमार ही लड़ेंगे चुनाव

जवाली, अनिल छांगू

पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने विश्रामगृह जवाली में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने कभी भी कोई भेदभाव की राजनीति नहीं की लेकिन अब जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने यह रीत डाल दी है। उन्होंने कहा कि जवाली के विधायक सबसे निकम्मे विधायक साबित हुए हैं।

नीरज भारती ने कहा कि विधायक अर्जुन सिंह जिन कार्यों का लोकार्पण कर रहे हैं वो कांग्रेस सरकार की देन है। मैंने जिन कार्यों को करवाया है उन पर विधायक पट्टिकाएं लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी ओकात दिखाकर ही दम लूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक व भाजपा कार्यकार्ताओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “मैं स्वयं चुनाव नहीं लड़ूंगा, चुनाव चौधरी चन्द्र कुमार ही लड़ेंगे”।

नीरज भारती ने अपने ही कांग्रेसी नेताओं को भी जमकर कोसा। उन्होंने ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलाबर सिंह छोटू को भी कांग्रेस विरोधी करार देते हुए कहा कि इन जैसे नेताओं को पार्टी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि मैं फेसबुक पर गाली-गलौच करता हूँ तो उन्हीं के लिए करता हूं जो हमारे नेताओं के खिलाफ गाली देते हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने किसी कांग्रेसी को कभी कोई गाली नहीं निकाली। नीरज भारती ने कहा कि मैं कांग्रेस की खिलाफत को कभी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...