
भलाड- शिबू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन ठाकुर ने अव ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को तेज कर दिया गया है । यहां विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में शिलान्यास व नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन करके विकास की गति में तेजी लाई जा रही है। वहीं गुरुवार को भलाड पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र भलाड के 15लाख की लागत से वने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया ।
वहीं ग्राम पंचायत भलाड के 35 लाख से वनने वाले पंचायत भवन का शिलान्यास किया गया। इसके उपरांत विधायक अर्जुन ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , पशुपालन मंत्री विरेन्द्र कंवर का आभार व्यक्त करते हुए भलाड पंचायत में10लाख की लागत से वनने वाले भवन का निव पत्थर रखा गया। जिसके लिए उन्होंने अपनी और भलाड पंचायत के लोगों की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया।
इसके उपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलाड में विधायक अर्जुन ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों के बारे में भी लोगों को संबोधित किया जिसमें उन्होंने उज्जवल योजना प्रधानमंत्री आवास योजना हिम केयर योजना आदि कई ऐसी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक को टोपी एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य वह स्टाफ एसएमसी सदस्यों व स्थानीय लोगों ने विधायक अर्जुन ठाकुर के भलाड में पहुंचते ही फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसका निपटारा करने का भी आश्वासन दिया एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्हें पंचायत की और समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया जिनका उन्होंने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया|
इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान मंगल, उपप्रधान संध्या देवी, वीडीसी सदस्य रमना कुमारी, विडियो नगरोटा सूरियां सुषमा कुमारी, पशु विभाग अधिकारी अंजू व्यास , डॉ आशुतोष सूदन जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज भोगल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, भाजयुमो अध्यक्ष अमित शर्मा,सचिव,तरसेम सिंह आदि मौजूद रहे।
