
जवाली, माधवी पंडित
उपमंडल जवाली के तहत इस महीने ड्राइविंग लाइसेंस का ट्रायल 17अप्रैल से 19अप्रैल को होने जा रहा था। जिसे विभागीय कारणों वश कैंसल कर दिया गया है इसकी जानकारी एसडीएम जवाली कृष्ण कुमार शर्मा ने दी है।
उन्होंने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल हेतु सभी अभ्यर्थियों को आगे इन लाइसेंसों के लिए कव ट्रायल होना है इसकी जानकारी दें दी जाएगी। इस लिए सभी अभ्यर्थियों से आग्रह किया जाता है कि कोई भी अभियार्थी 17अप्रैल से 19अप्रैल तक ट्रायल हेतु न आए।
