जल शक्ति विभाग में 10 हजार भर्तियां होंगी -मुकेश अग्निहोत्री

--Advertisement--

बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार में आयोजित किया गया सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम, सरध्वार पंचायत में खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और पटवार खाना स्वीकृत

मंडी, 20 जनवरी – अजय सूर्या 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जलशक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा।

मुकेश अग्निहोत्री मंडी जिला की बल्ह विधानसभा की ग्राम पंचायत सरध्वार के गांव घौड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया। उन्होंने सरध्वार पंचायत खेल मैदान के लिए 10 लाख रुपये और नया पटवार खाना खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम अभी शुरुआती दौर में है। समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंच कर सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए इसे गति और सही आकार दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए धरातल पर काम करने के निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते मानसून में प्रदेश में आई भयंकर आपदा में केंद्र सरकार से मदद नहीं मिली। केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों की खबर नहीं ली।

प्रदेश के भाजपा नेताओं ने दिल्ली जाकर हिमाचल के पैसे रोकने का काम किया। भाजपा नेता काम रोकने के लिए दिल्ली जाते हैं।

आपदा राहत के लिए जब केन्द्र की सहायता के लिए विधानसभा के प्रस्ताव लाया गया तो भाजपा नेताओं ने विरोध किया। उनके द्वारा जलशक्ति विभाग की ही 3000 करोड़ की प्रोपोजल रोकी गई हैं। वाटर सैस लगाने का विरोध कर रहे है।उतराखंड और जम्मु कश्मीर की सरकार सैस लगाती है तो विरोध नही किया।

लेकिन हिमाचल सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपये का विशेष आपदा पैकेज बनाया। जिला मंडी में पिछली बरसात में आई भयंकर आपदा में राहत के तौर पर अभी तक 63 करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। जिला में हर प्रभावित को राहत प्रदान करना सुनिश्चित किया गया है।

देनदारियां छोड़ गई भाजपा, हमने पेंशन देकर कर्मचारियों को थमाई बुढ़ापे की लाठी

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता से बाहर होने पर बेसब्र हो गई है। भाजपा सरकार अपने पीछे 92 हजार करोड़ का कर्जा और देनदारियां छोडकर गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में संसाधन सृजित करने में कुछ नहीं किया।

भाजपा ने तो कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए मना कर दिया था किन्तु हमने पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर दी। कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार लोगों को दी अपनी हर गारंटी को पूरा करेगी।

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 327 नई बसें

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा। एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं।

एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें खरीदी जाएंगी। पिछले साल 250 बसें बेड़े में शामिल की गई हैं। यह प्रयास किया जा रहा प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले, जिससे लोगों को लाभ हो।

एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा का पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया।

स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर ने उनकी पंचायत सरध्वार में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शशि शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बल्ह के प्रधान कुलदीप ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दूर होगी LPG की किल्लत, 15400 टन रसोई गैस लेकर मुंबई पहुंचा ‘ग्रीन आशा’ टैंकर

हिमखबर डेस्क मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी...

बॉयज स्कूल बंद करने पर भड़के राकेश पठानियां, 15 दिन में खोलने की दी चेतावनी

ऐतिहासिक स्कूल बंद करने पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधियों की...

राजकीय विद्यालय दरीणी में सरस्वती पूजा का अयोजन

शाहपुर - कोहली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरीणी के परिसर...

धुम्मू शाह मेले में पारंपरिक दंगल का शुभारंभ, एसपी अशोक रत्न ने की पूजा-अर्चना

धर्मशाला, 09 अप्रैल - हिमखबर डेस्क ऐतिहासिक धुम्मू शाह मेले...