जल शक्ति विभाग ज्वाली में भरे जाएंगे पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के 56 पद

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

जल शक्ति विभाग ज्वाली में पंप आप्रेटर, पैरा फिटर व मल्टी पर्पज वर्कर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जल शक्ति विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पंप आप्रेटर के 16 पद, पैरा फिटर के 6 पद व मल्टी पर्पज वर्कर के 34 पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंप आप्रेटर व पैरा फिटर को 6000रुपए मासिक तथा मल्टी पर्पज वर्कर को 4400रुपए मासिक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंप आप्रेटर पद पर आवेदन करने वालों को 10वी प्रमाण पत्र सहित इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मेकेनिक, पंप मेकेनिक, पंप आप्रेटर कम मेकेनिक ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही पैरा फिटर के लिए 10वी प्रमाण पत्र सहित फिटर, पलंबर का सर्टिफिकेट तथा मल्टी पर्पज वर्कर के लिए मिडल पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि आवेदन फार्म के साथ 10वी का प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर आवेदक पहली फरवरी 2024 से 9फरवरी 2024 तक सुबह 11 बजे से लेकर 4 बजे तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके लिए 18 से 45वर्ष की आयु वाले आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

10 हजार हिमाचली युवाओं को औद्योगिक प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा कुशल, स्टाइपेंड भी मिलेगा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्टअप...

ईरान को खंडहर बना दूंगा, पुल और बिजलीघरों को बनाएंगे निशाना, ट्रंप ने फिर दी धमकी

हिमखबर डेस्क अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को...