जल शक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में गिरा पेड़, चारदीवारी सहित 2 वाहनों को पहुंचा नुक्सान

--Advertisement--

जल शक्ति विभाग के कार्यालय परिसर में गिरा पेड़, चारदीवारी सहित 2 वाहनों को पहुंचा नुक्सान

हिमखबर डेस्क

पठानकोट-मंडी एनएच किनारे स्थित जल शक्ति विभाग मंडल चौंतड़ा के कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर तेज हवाओं के चलते एक विशालकाय सफेदे का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां परिसर की चारदीवारी ढह गई तो वहीं परिसर में खड़े विभागीय कर्मचारियों की 2 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्यवश घटना के समय कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जल शक्ति विभाग चौंतड़ा अधीक्षक राकेश कानगो के बोल 

जल शक्ति विभाग चौंतड़ा के अधीक्षक राकेश कानगो ने बताया कि विभागीय परिसर के आसपास ऐसे 8 और पेड़ हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पेड़ों की स्थिति को लेकर पिछले वर्ष वन विभाग को 3 बार पत्र लिखकर सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत वर्ष दिसंबर माह में उपमंडल अधिकारी जोगिंद्रनगर को भी जानकारी दी गई थी, फिर भी खतरे को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कनिष्ठ अभियंता बलबीर कुमार के बोल 

उधर, कनिष्ठ अभियंता बलबीर कुमार ने बताया कि चौंतड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय उच्च मार्ग के दोनों ओर लगभग 30 सफेदे के पेड़ जर्जर स्थिति में हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग इन पेड़ों को शीघ्र हटाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के जानमाल का नुक्सान न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...