जल्द होंगे शिमला नगर चुनाव, शिक्षा विभाग के खाली पदों को भरेगा विभाग

--Advertisement--

Image

शिमला, 3 फरवरी – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में बच्चों को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार के अवसर पैदा करने वाली शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग में व्यवस्था में कई सुधार करने की आवश्यकता है। अगले सप्ताह शिक्षा विभाग की रिव्यू मीटिंग भी रखी गई है, जिसमें शिक्षा में गुणात्मक सुधार, खाली पड़े पदों को भरने सहित अन्य मसलों पर रूपरेखा बनेगी।

सीपीएस शिक्षा व शहरी विकास आशीष बुटेल ने शिमला में कहा कि स्कूलों में बच्चों को स्किल डेवलपमेंट सहित तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर सरकार वचनबद्ध है।

एनटीटी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी तेजी लाई जाएगी, जबकि JOA (IT) भर्तियों का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और 16 फरवरी को उसमें सुनवाई होनी है।

वहीं आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में कुछ वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि कुछ अनियमितताएं हुई है, जिसको लेकर जांच की जाएगी।

वहीं नगर निगम को बने हुए अभी 2 वर्ष ही हुए हैं। ऐसे में कई सुधारात्मक कार्य करने की आवश्यकता है, जिन्हें सरकार भविष्य में करेगी। सीपीएस आशीष बुटेल ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव भी सरकार शीघ्र करवाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...