शाहपुर – नितिश पठानियां
ग्रामीण निष्पादन कलामंच ‘कांगड़ा लोक साहित्य परिषद एवं हिमाचल प्रदेश भाषा संस्कृति विभाग तथा भाषा कला संस्कृति अकादमी द्वारा ऐतिहासिक मेला नेरटी के सुअवसर पर आयोजित परम्परा उत्सव -2023 में ग्रामीण निष्पादन कला केन्द्र राजमंदिर परिसर नेरटी मे आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्य अतिथि विधायक केवल सिंह पठानिया के पहुँचने पर कमेटी के पदाधिकारियों एव स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। पठानिया ने इस देहरे के मेले के अवसर पर स्थानीय जनता को दी बधाई। कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि विधायक केवल पठानिया को शाल टोपी स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा कि मेरे गुरु गौतम व्यथित शर्मा ने अपनी हिन्दू संस्कृति को बचाये रखा है। आज देश भर में हिन्दू संस्कृति को बचाने के लिए सरकारें जदोजहद में लगी है। उन्होंने बताया की भेरू चुड़ता मच्छयाल में पानी की समस्या को दूर करने के लिए 20 लाख के टयूबवेल का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पानी की समस्या को दूर किया जाएगा। किसानों की सिंचाई की पानी की समस्या को कुहलो को ठीक करके किसानों की समस्या को कुछ हद तक दूर कर दिया गया है।

पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह ने विधानसभा शाहपुर को उपमण्डल कार्यलय दिया था।लेकिन उसके बाद पूर्व की भाजपा सरकार ने पांच बर्षो में उपमण्डल कार्यलय में पानी बिजली उपलब्ध नही करवा पाई। बो भी कांग्रेस सरकार के आते ही माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से उपमण्डल कार्यलय शाहपुर में पानी बिजली बहाल की। रैत मच्छयाल झिरबल्ला सड़क का काम जल्द ही लगेगा और इसकी दशा को सुधार कर जनता को राहत दी जाएगी।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर काँगड़ा लोक साहित्य परिषद अध्यक्ष गौतम व्यथित, ब्राह्मण कल्याण परिषद अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा,पूर्व बोर्ड सचिब व साहित्य कार प्रभात शर्मा,रमेश मस्ताना, अरविंद शर्मा, अजय शर्मा,संतोष स्नेही,डाक्टर निशेष शर्मा, डॉक्टर मीनाक्षी दत्ता, मोनिका दीक्षित विनोद शर्मा,अनिल शर्मा,हरिकृष्ण मुरारी एव अन्य गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

