जलक्रीड़ा के प्रति जागरूकता को आयोजित हुई प्रतियोगिता

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी दो दिवसीय अन्तर्महाविद्यालीय वाटर स्पोर्ट्स केनोइंग और कायकिंग प्रतियोगिता अटल बिहारी वाजपेई क्षेत्रीय प्रशिक्षण क्रीडा केन्द्र पोंग डैम में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल क्रीड़ा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इसके तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का प्रारंभ में राजकीय महाविद्यालय देहरी के प्राचार्य डॉ सचिन कुमार ने मुख्यातिथि, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त निरीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार तथा अन्य गणमान्यों, टीम इनचार्ज तथा समस्त प्रतिभागियों का अभिनन्दन व स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्या डॉ. नीरु ठाकुर ने छात्रों को इस जल क्रीड़ा तथा अन्य खेलों के महत्व और उनके मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में बताया। प्रशिक्षण सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने कैनोइंग और कायकिंग की बुनियादी तकनीकें, सुरक्षा उपाय और जल पर चलने के तरीके साझा किए।

प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और कौशल विकास के इस अद्वितीय अनुभव का लाभ उठाया। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. देवेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के नियमों के बारे में तथा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया। इसमें भिन्न भिन्न महाविद्यालयों से लगभग 18 दलों ने भाग लिया।

ये रहे उपस्थित

इसमें महाविद्यालय के लेफ्टिनेंट डॉ. शशि, प्रोफेसर मनजीत, प्रोफेसर अनिल कुमार, डॉ. सुखदेव, प्रोफेसर राहुल कौंडल, प्रोफेसर गुलशन वर्मा, प्रोफेसर रमन कायथ, प्रोफेसर संजीव कुमार, प्रोफेसर दीप शर्मा, प्रोफेसर रजत राणा, प्रोफेसर विपन कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार के साथ अन्य महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों के कॉन्टिजेंट इंचार्ज आदि स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...