जरेई में घूम रहा गुरिल्ला जैसा जानवर, लोग खौफजदा

--Advertisement--

चम्बा – अनिल संबियाल

ग्राम पंचायत ककीरा के जरेई गांव के ग्रामीण गुरिल्ला की तरह दिखने वाले जंगली जानवर के आतंक से दहशत में हैं। ग्रामीणों को भय है कि गुरिल्ला प्रकार का जंगली जानवर उनके गांव के ईद-गिर्द घूम रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि दो पैरों पर चलने वाला यह जानवर विशालकाय है। किसी प्रकार की अनहोनी होने से पूर्व ग्रामीणों ने भटियात प्रशासन और वन विभाग से विभागीय टीम भेजकर विशालकाय जंगली जानवर को पकड़कर जानमाल का नुकसान होने से बचाने की मांग की है।

चमारू राम, नीलम देवी, अंजू देवी आदि ने बताया कि उन्होंने गांव में गुरिल्ला की तरह दिखने जंगली जानवर को घूमते हुआ देखा है। विशालकाय जानवर को देखकर वे सन्न रह गए। जैसे-तैसे कर वे अपने घरों में पहुंचे हैं। बताया कि विशालकाय जानवर दो पैरों पर चलता है जिसकी काया काफी विशाल है।

जानवर ने स्थानीय निवासी विकास गुरुंग गांव कैहला और अजय कुमार की मुर्गियों को अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि भय के माहौल में अब वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। इ

तना ही नहीं रात के समय बच्चों को बाहर भी अकेला नहीं जाने दे रहे हैं। कहा कि यदि समय रहते इसे पकड़ा न गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

ग्रामीणों ने अपनी समस्या के बारे में पंचायत प्रधान को अवगत करवाया। इसके बाद बाकायदा पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उपमंडलाधिकारी भटियात और वन मंडल अधिकारी डलहौजी को भेज कर ग्रामीणों की सुरक्षा की गुहार लगाई गई है।

पंचायत प्रधान के बोल

ग्राम पंचायत ककीरा जरेई की प्रधान इंद्रा देवी ने बताया कि उन्होंने एसडीएम भटियात और डीएफओ डलहौजी को लिखित में प्रस्ताव भेज दिया है। जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

डीएफओ डलहौजी के बोल

डीएफओ डलहौजी कमल भारती ने बताया कि उनके पास अभी तक इसके बारे में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कहा कि ऐसी बात है तो लोगों की समस्या का समाधान करने लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...