जयराम सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर, दर्जनभर से ज्यादा ने कांग्रेस की जॉइन

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

जयराम सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर है यह बात कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया ने विश्राम गृह संसारपुर टेरेस में कही। मनकोटिया ने कहा कि इस वक्त जसवां परागपुर की बात की जाए तो यहां तो युवाओ को रोजगार का नामोनिशान नही है।

पेट्रोल डीजल खाने पीने की चीज़ों के दाम हद से ज्यादा बढ़ चुके है। मंत्री महोदय बताए कि उनके कार्यकाल में कितने युवाओ को रोजगार दिया गया है। वो सड़को के विकास की बात करते है उनकी भी तो खस्ता हाल ही है। बीजेपी की नीतियों से तंग आकर दर्जनभर से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल हुए। टैरस में बैठक के दौरान युवाओं, महिलाओं, पुरुषों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों, जुमलेबाजी, झूठ-फरेब से तंग होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामां। उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

संसारपुर टेरेस में मण्डल मीटिंग के दौरान करीब दर्जन भर से ज्यादा युवाओ बहनो ने बी जे पी की नीतियों से तंग आकर मनकोटिया की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उनका कहना है कि डबल इंजन की सरकार का इंजन हाफ चुका है। ये सरकार सिर्फ पूंजीपतियों ओर सूट बूट वालो की सरकार है।

सुरिंद्र मनकोटिया ने कहा जब सोशल मीडिया पर चार जिले बनाने की खबर वायरल हुई तो सबसे पहले उन्होंने देहरा के हक में आवाज़ उठाई की यदि देहरा को जिला नही बनाया गया तो वो देहरा के हक के लिए सड़कों पर उतरेंगे। मनकोटिया ने बताया कि इसके बाद ही उद्योग मंत्री ने जल्द ही जिला बनाने की खबरों का खंडन किया था।

मनकोटिया ने प्रश्न किया है, जब चार जिले बनाने की खबर वायरल हुई तो उसमें देहरा को जिला बनाने का जिक्र तक नही था? जो कि अपने आप मे प्रश्न खड़ा करता है कि स्थानीय बीजेपी नेता देहरा के हक के लिए क्या कर रहे है। साफ नजर आ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...