जयराम बोले, ”सुक्खू भाई” मैंने भी लगा रखा है गोबर का ढेर, कब खरीदोगे?

--Advertisement--

जयराम बोले, ”सुक्खू भाई” मैंने भी लगा रखा है गोबर का ढेर, कब खरीदोगे?

मंडी, 14 अप्रैल – अजय सूर्या 

जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूछा कि उन्होंने भी अपने घर में गोबर का ढेर लगा रखा है, सुक्खू भाई कब खरीदोगे।

यह तंज उन्होंने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के छतरी में अम्बेडकर जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कसा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपने घर वालों को बोल रखा है कि इस बार गोबर खेतों में मत डालना, सुक्खू भाई इसे खरीदने के लिए आएंगे।

रास्ते में जब उन्हें गोबर दिखा तो उन्होंने कार्यकर्ता से मजाकिया अंदाज में कहा, उठा ले भाई दो रुपए हैं। कुछ विधायक तंज कसते हुए यह भी पूछ रहे हैं कि गोबर सूखा चाहिए या फिर गीला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस अपनी ही गारंटियों के कारण जनता के बीच हंसी की पात्र बनकर रह गई है। दूध के समर्थन मूल्य के नाम पर लोगों के साथ मजाक किया जा रहा है। आने वाले समय में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। यदि यही रवैया रहा तो फिर सरकार को चलने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वैसे तो सरकार एक साल भी नहीं चलेगी, लेकिन चल पड़ी तो एक साल के बाद यह जरूर पता करेंगे कि सेस के नाम पर सरकार को कितनी आमदनी हुई है।

अपनी गारंटियों को पूरा करने के लिए आम जनता पर महंगाई को बोझ डाला जा रहा है और जरूरत की सभी चीजों को धीरे-धीरे महंगा किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...