जयराम ठाकुर बोले, मंडी में एयरपोर्ट निर्माण हमारी जिद, हम रहें या न रहें यह बनकर रहेगा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को मंडी में करोड़ों रुपये के शिलान्‍यास व उद्घाटन किए। सीएम जयराम ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अनाज मंडी का शिलान्यास किया है।

पहले चरण में 15 करोड़ से काम होगा। 20 बीघा जमीन विभाग को दी है। मातृ शिशु अस्पताल 26 करोड़ से बना है, सब सुविधाएं इसमे हैं। जिनकी हम कमी महसूस करते थे। अगले दो दिन में कार्य करना शुरू कर देगा।

अनिल शर्मा ने सही कहा, जिस जिले का सीएम वहां के लोगों को अपेक्षा अधिक होती है। मंडी कांगड़ा के बाद दूसरा बड़ा जिला है। फिर भी हमने पूरे प्रदेश में बराबर काम किया है। मंडी में मेडिकल यूनिवर्सिटी को पूरा करना है, शिवधाम के दूसरे चरण का शिलान्यास भी जल्द करेंगे। इंसान नहीं रहता, पर योगदान हमेशा याद रहता।

पहले सरकारों में मंडी को तरजीह नहीं मिली, पहले प्रो धूमल के समय ही कालेज का भवन बना, अब भी भाजपा की सरकार में बन रहा। कांग्रेस के लोग विधायक जवाहर के इलाके से हमेशा कहते हैं एक काम बताओ।

उनको यह नहीं दिख रहा, यह भवन पहले भी बन सकता था। खुद स्वास्थ्य मंत्री रहे। मेडिकल यूनिवर्सिटी बन सकती थी, लेकिन सिर्फ बातें करते हैं। मंडी की यूनिवर्सिटी इस स्तर पर ले जाएंगे, जो कैंपस बहुत बढ़िया होगा।

एयरपोर्ट की बात कहते है। एयरपोर्ट मेरी जिद हैं, हम रहें या न रहें यह बनेगा। 15 से 20 दिन के बाद अगला प्रोसेस शुरू होगा। 2011 जनसंख्या के आधार पर नगर निगम मंडी को बनाया है। दिसंबर से नई जनगणना शुरू हो रही है। मंडी शहर की जनसंख्या पर्याप्त हो जाएगी, जो बाहर के इलाके जोड़े हैं, वह पंचायत में रहने के लिए स्वतंत्र होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...