जयराम ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया की क्रेडिबिलिटी पर कसा तंज

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला पहुंचकर पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया पर तंज कसा। प्रेस से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि मनकोटिया की क्रेडिबिलिटी के बारे में पूरा हिमाचल जानता है।उनके बारे में उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा मंडल शाहपुर, इंदौरा और चंबा जिला के भटियात के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडल मिलन कार्यक्रम में चर्चा की। सीएम ने कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए और पार्टी के विकासात्मक कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रसार सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि लोग राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के सभी 68 मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनेंगे। यह बहुत जरूरी है कि कार्यकर्ताओं के मन की बात सुनी जाए।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक भाटियात विक्रम जरयाल, प्रदेश भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर और त्रिलोक जमवाल तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...