जयराम ठाकुर की तुलना भगवान कृष्ण से करने पर सवर्ण समाज में रोष, राज्यपाल को ज्ञापन किया प्रेषित

--Advertisement--

Image

 स्वारघाट – सुभाषचंद्र

प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तुलना भगवान कृष्ण से करने पर सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने कड़ा एतराज जताया है।

इसी को लेकर सवर्ण समाज नयनादेवी इकाई द्वारा मंगलवार को एस डी एम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की भगवान के साथ की गई इस तुलना से सनातन धर्म के अनुयायियों को ठेस पहुंची है।

इसके साथ ही चम्बा के भटियात विधानसभा से विधायक विक्रम जरियाल द्वारा भी एक होमगार्ड जवान के साथ की गई अभद्रता पर सवर्ण समाज ने रोष प्रकट किया है।

सवर्ण समाज का कहना है कि इन दोनों घटनाओं पर मंत्री व विधायक माफी नहीं मांगते हैं तो प्रदेश में इन दोनों के पुतले जलाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...