जयराम ठाकुर का तंज, राहुल गांधी यात्रा पर निकले या खुद निकाले गए

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में जसवां परागपुर के बाद हमीरपुर जिला के भाेरंज में चुनावी जनसभा की। उन्‍होंने कहा भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की लगातार जीत होती रही है। भाजपा नौवीं बार जीत की ओर अग्रसर है। भोरंज में भाजपा मजबूत है।

मुख्यमंत्री ने कहा भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक एक गांव घूमा है। पट्टा जोन का चुनाव में प्रभारी रहा हूं। इस बार का चुनाव अलग तरह का है। नरेन्‍द्र मोदी को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। कांग्रेस पार्टी से जनता का भरोसा टूट गया है। कांग्रेस की स्थिति बहुत खराब है।

राहुल गांधी यात्रा पर निकले या निकाले गए

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसा कि वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं या निकाले गए हैं। मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेताओं को पूछा कि चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी क्यों नहीं पहुंचे। कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस में अब कोई नेता नहीं रहना चाहता है।

भाजपा सरकार पर नहीं उठा सकते उंगली

चुनाव में पांच राज्यों में भाजपा को सफलता मिली है। पंजाब व उतराखंड में कांग्रेस की हालत खराब हुई थी। कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार देखने को मिला है। प्रदेश की भाजपा सरकार पर उंगली उठाकर नहीं देख सकते। कांग्रेस नेता तथ्यों के आधार पर सामने आए हैं।

बदले की भावना से काम नहीं किया

भाजपा सरकार में किसी से बदले की भावना से कार्य नहीं किया है। भोरंज क्षेत्र में विकास के अथाह कार्य हुए हैं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डाक्‍टर अनिल धीमान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...